जमशेदपुर के करनडीह गांव में बड़ी धूम धाम से मनाया गया वहां परब
जमशेदपुर के करनडीह आदिवासी गांव के जाहेरथान कमेटी की ओर से दिशोम जाहर में 'disom baha bonga -2021' धूमधाम से मनाया गया है। जिसमें झारखंड सरकार के आदिम जाति कल्याण और परिवहन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने कहा कि बहा त्योहार आदिवासियों का एक बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार नए मौसम के आगमन का संदेश देता है। आदिवासी प्रकृति पूजक हैं। वे जल वन भूमि की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम जहर करनडीह का सौंदर्यीकरण बहुत जल्द किया जाएगा। पूजा की सुरु सुबह 7.30 बजे , दिशोम जाहर करनडीह के नायक बाबा दीपक सोरेन अपने निवास स्थान करनडीह से दिशोम ज़हीर के लिए एक पुरुष-महिला नृत्य लेकर आए। उन्होंने समाज की सुख-शांति के लिए पूजा की। बाहा पूजा के अवसर पर साल वृक्ष व महुआ फूल का अर्पण किया गया ।गांव के नायके बाबा ने उपस्थित सभी स्त्री पुरुष को महुआ का फूल को लगाने के लिए दिया। पुरुषों ने महुआ फूल को कानों में लगाया और महुआ फूल को स्त्रियों ने उसे अपने बालों में लगाया । जमशेदपुर के करनडीह आदिवासी गांव के जाह